शिवपुरी - विधानसभा चुनाब के नजदीक आते ही कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ाते हुये पत्रकार वार्ता कर नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी पार्टी के महासचिब विजय चौकसे ने बताया
कि जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर जिले की पांचों बिधान सभाओं से सक्रिय और बरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल करने का प्रयास किया है और भूलबश या किसी त्रुटि के कारण कोई योग्य नाम छूट गया होगा तो उन्हें भी सम्मान के साथ उचित पद पर जिला कार्यकारिणी में शामिल किया जायेगा इसमें 34 उपाध्यक्ष 78 महासचिब 66 सचिब 47 सहसचिब 28 कार्यकारिणी सदस्य 15 स्थायी आमन्त्रित सदस्य 57 विशेष आमन्त्रित सदस्य अभी रखे गये हैं इस अबसर पर युबा नेत्री मंजू समाधिया का महिला जिलाध्यक्ष रचना शेरसिंह ने कांग्रेस की पट्टिका एवं पुष्पहार पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया पत्रकार वार्ता में जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ,जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक,जिला महासचिब विजय चौकसे,महिला जिलाध्यक्ष रचना शेरसिंह, जिला प्रवक्ता राजकुमार शाक्य,पिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक सरबन धाकड़,कार्यालय मंत्री केपी परमार दाऊ आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment